पटना, जून 8 -- पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के सेवती गांव में रविवार को जमीन विवाद पर पंचायती में हुई फायरिंग में सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, उनके बेटे सावन कुमार और भतीजे रोहित कुमार को गोली लगी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दारोगा सहरसा में तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक भूमि विवाद को लेकर हो रही पंचायती के दौरान रोड़ेबाजी के बाद फायरिंग हुई थी। करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। दारोगा के पैर में गोली लगी है, जबकि बेटे के शरीर में तीन गोली लगी हैं। भतीजे रोहित के पेट में गोली लगी है। सभी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल हैं। जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। जमीन विवाद पर आपसी समझौता को लेकर पंचायती में बवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.