पटना, जुलाई 14 -- राजधानी पटना में अपराधी बेकाबू हो गए हैं। जिन्हें न पुलिस का खौफ है, और न ही कानून की चिंता। बीते 4 दिनों में हत्या की 3 बड़ी घटनाएं घट चुकी है। जबकि फायरिंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसी ही एक घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक 5 राउंड गोली चलाता है। काली टी-शर्ट पहने शख्स कई राउंड फायरिंग करता है। इस घटना में गोली लगने से मैकेनिक घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गौरीचक थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने गाड़ी मिस्त्री को गोली मार दी। घटना सोहगी मोड़ के पास की है। घायल मिस्त्री की पहचान आलोक कुमार (30) के रूप में हुई है। वह पुनपुन के जलालपुर का रहने वाला है।आलोक सोहगी मोड़ पर आलोक बैटरी के नाम से रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। परिजनों ने बताया कि आलोक 15 साल से दुकान चला रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.