पटना, अप्रैल 11 -- बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गयी है। घटना मरांची थाना इलाके के कसबा दियारा की है। मरने वाले बुजुर्ग हैं। उनकी उम्र साठ साल के आसपास बताई जा रही है। मरने वालों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। मृतकों के पति पत्नी होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है। बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने कहा है कि गहराई से छानबीन की जा रही है। एएसपी ने बताया कि मरांची थाना पुलिस को दो शव पड़े होने की सूचना दी गयी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल को सुरक्षित कर दिया। एफएसएसएल की टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक जांच के लिए घटना स्थल से साक्ष्यों और नमूने का संग्रह किया गया है। मरने वालों की पहचान के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। प्रतीत होता है कि कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.