प्रधान संवाददाता, मार्च 22 -- बिहार के पटना जिले में जमीन माफिया और पुलिस की मिलीभगत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भू-माफिया से मिलकर पुलिस ने एक महिला की जमीन पर अवैध तरीके से मकान बनवा दिया। पीड़ित महिला पिछले एक माह से अंचलाधिकारी और अनुमंडल के अधिकारियों से गुहार लगाती रही। यह मामला शुक्रवार को डीएम के लोक शिकायत न्यायालय में पहुंचा। डीएम चंद्रशेखर ने कार्रवाई करते हुए कदमकुआं थानेदार को शोकॉज कर दिया। पीड़ित महिला ने डीएम से कहा कि पुलिस वालों की मिलीभगत के कारण उसकी जमीन पर जमीन माफिया ने कब्जा कर लिया है। वह लाचार है, क्योंकि कब्जा करने वाले दबंग हैं। महिला का आरोप है कि पुलिस ने भी उसकी जगह जमीन माफिया का ही साथ दिया। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने महिला की बात सुनने के बाद कदमकुआं थानाध्यक्ष से पूछा कि भू-माफिया पर कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.