नई दिल्ली, अगस्त 7 -- बिहार की राजधानी पटना में छात्रों पर एक बार फिर पुलिस ने लाठियां बरसाई। एसटीईटी परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिसमें कई छात्र घायल हो गए। पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को भी नहीं छोड़ा। शिक्षक भर्ती के लिए टीआरई-4 के पहले एसटीईटी आयोजित करने की मांग को लेक प्रदर्शन आयोजित किया गया था। पटना कॉलेज से निकले छात्रों के जुलूस को जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने रोक दिया। आगे बढ़ने की कोशिश करते प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलाकर पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई से कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। नीतीश कुमार ने शिक्षक भर्ती के लिए टीआरई-4 और टीआरई-5 का ऐलान कर दिया गया है जिनमें डोमिसाइल नीति लागू करने का आश्वासन दिया गया है। शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.