पटना, जून 5 -- बिहार की राजधानी पटना में घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी का विरोध करने पर बुजुर्ग ससुर को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना धनरुआ के एक गांव में बुधवार की है। जख्मी वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने विवाहित के बयान पर गांव के ही विनोद यादव, प्रिंस यादव, राकेश यादव समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखे बरामद हुए हैं। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को खेलने के दौरान बच्चों में विवाद हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि इसी बात को लेकर हथियार लेकर विनोद, प्रिंस, राकेश समेत छह लोग घर में घुसकर हमारे साथ छेड़खानी करने लगे। ससुर के विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं, दहशत फैलाने के लिए उनलोगों ने 10 राउंड फायरिंग की। थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.