हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 14 -- पटना जिले में मंगलवार की शाम गैंगवार में एक अपराधी की उसके घर के सामने ही गोलियों से भून डाला गया। पंडारक थाने के गोबासा शेखपुरा घेरापर गांव में मंगलवार घर से मुश्किल से 100 मीटर की दूरी पर कई आपराधिक वारदातों के आरोपी अरुण यादव (35) को गोलियों से छलनी कर दिया गया। घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अरुण यादव के सिर में तीन और सीने में एक गोली मारकर हत्या कर दी। अरुण यादव के खिलाफ कुल 12 क्रिमिनल केस दर्ज थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि अरुण यादव खेत से काम के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान घर से महज 100 मीटर दूर वह अचानक बाइक से नीचे उतर गया और पैदल चलने लगा। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने अचानक उस पर हमला कर दिया और सिर में तीन और एक गोली सीने में दाग दी। अरुण ने मदद के लिए आवाज लगाई लेकिन तब तक अपराधी उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.