पटना, फरवरी 11 -- पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर हुआ है। पटना में गायघाट पुल के नीचे एसटीएफ ने एक अपराधी को गोली मारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुठभेड़ में अपराधी घायल हो गया है। STF ने अपराधी के पैर में गोली मारी है। घायल अपराधी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर यह अपराधी किस मंशा से यहां आया था। बता दें कि पटना पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़े ऐक्शन ले रही है। इसी कड़ी में पटना मे पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.