पटना, जनवरी 10 -- अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) और मनरेगा मजदूर सभा के नेताओं की बैठक में मनरेगा की पुनर्वापसी, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ पटना में दो फरवरी को राज्यस्तरीय कनवेंशन होगा। शनिवार को पटना में आयोजित बैठक में बताया गया कि 5 और 6 जनवरी को राज्य के विभिन्न अंचलों में बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों के माध्यम से बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने तथा दलित-गरीब परिवारों को पर्चा/पट्टा देने की मांग उठाई गई। बैठक में खेग्रामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्यदेव राम, राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महबूब आलम, राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक गोपाल रविदास, मदन चंद्रवंशी, उपेंद्र पासवान, सत्यनारायण प्रसाद, सुभाष पटेल, मुखिया प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुशवाहा, चंद्रदेव वर्मा सहित अन्य नेता उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.