हिन्दुस्तान टीम, जनवरी 16 -- बिहार के पटना जिले के मनेर में गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर रतन टोला इलाके में गंगा नदी के किनारे हुए इस एनकाउंटर में एक अपराधी को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, एक कट्टा और दो खोखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नीतीश मनेर के स्वर्ण व्यापारी संजय सोनी की दुकान पर 9 जनवरी को लूटपाट के दौरान गोलीबारी की थी। इसमें संजय सोनी घायल हो गए थे। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस नीतीश की तालाश में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह दरवेशपुर इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचा है। यह भी पढ़ें- पटना के बाढ़ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.