मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- सकरा। सुजावलपुर विश्राम भवन में सोमवार को संत रविदास जी महाराज की जयंती समारोह की सफलता को लेकर बैठक हुई। इसमें रविदास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक लालबाबू राम ने कहा कि पटना के मिलर हाईस्कूल में 22 फरवरी को आयोजित जयंती समारोह ऐतिहासिक होगा। राजद के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक राजेंद्र राम ने कहा कि समारोह का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष सह राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव करेंगे। इस मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण राम, संजय कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.