पटना, फरवरी 20 -- पटन में नौबतपुर के सरासत गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को पढ़ने गई ढाई वर्ष की बच्ची की खुले नाले के चैंबर में गिरने से मौत हो गई। हाल ही में फुलवारीशरीफ के ईसापुर गांव में दो वर्षीय बच्ची की खुले नाले में गिरने से मौत की घटना के पांच दिन बाद इस दर्दनाक घटना से एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही नजर आई। सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने चैंबर से बच्ची के शव को बाहर निकाला। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रति ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा। स्थानीय लोगों ने मौत के लिए जिम्मेवार अधिकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग की है। बच्ची की पिता राकेश कुमार गांव में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। उनकी बेटी रिया कुमारी आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने जाती थी। पिता ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे तक वह घर लौटी ...