वरीय संवाददाता, मार्च 27 -- बिहार की राजधानी पटना में एक और डॉक्टर की मौत के बाद मर्डर का आरोप लगा है। दरअसल दीघा थाने के घुड़दौड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में कार्यरत आयुष चिकित्सक जताउल्लाह खान उर्फ बादशाह खान (32) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव अस्पताल स्थित उनके कमरे से बरामद किया गया। डॉक्टर की मौत के बाद अस्पताल संचालक और कर्मी फरार हो गए। डॉक्टर मूल रूप से मोतिहारी के वार्ड संख्या 13 स्थित नकछंद टोला के रहने वाले थे। घटना की सूचना के बाद पटना पहुंचे परिजनों ने अस्पताल से जुड़े लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मोतिहारी निवासी जताउल्लाह खान ने मोतिहारी के चकिया सूफी यूनानी कॉलेज से बीयूएमएस की पढ़ाई की थी। वे तीन भाइयों में मांझिल थे। दो भाई व्यापार करते हैं। पिता मुस्तकीम खान स्थानीय कोर्ट में वकील हैं। अविवाहित जताउल्लाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.