पटना, मार्च 29 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पटना जोनल कार्यालय ने मेसर्स अनुआनंद कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के धोखाधड़ी मामले में पीएमएलए के तहत कारवाई करते हुए 1.79 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां को अंतिम रूप से जब्त किया है। ये संपत्तियां कंपनी के निदेशकों और कंपनी के पूर्व कर्मचारी के नाम पर पंजीकृत हैं। ईडी ने बिहार पुलिस द्वारा मेसर्स श्री अनुआनंद कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 1860 के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। मामला पटना के दानापुर में साईं इंक्लेव नामक परियोजना का पूरा नहीं किए जाने से जुड़ा है। इससे पहले बीते दो दिनों में ईडी ने भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (उत्तर) तारिणी दास सहित सात लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें 11.64 करोड़ रुपये कैश जब्त किए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.