पटना, दिसम्बर 5 -- पटना का मौसम शनिवार को साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्के स्तर के कोहरा छाए रहने के आसार है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे आसमान साफ होता जाएगा। जबकि अगले तीन-चार दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश के 10 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया। प्रदेश का सबसे कम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में और सबसे अधिक तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी और फारबिसगंज में दर्ज हुआ। पटना के अधिकतम तापमान में 0.8 और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम दृश्यता 400 मीटर पूर्णिया में दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान 7.3 से 16.5 और अ...