हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 25 -- Patna Metro: पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर में न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल स्टेशन (आईएसबीटी) से मलाही पकड़ी के बीच पहली बार गुरुवार को मेट्रो दौड़ेगी। इसी कारण गुरुवार को आईएसबीटी से भूतनाथ तक आम लोगों के लिए मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा। परिचालन शुक्रवार से पुनः बहाल हो जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) का निरीक्षण होगा। इसके बाद मार्च के दूसरे सप्ताह में मलाही पकड़ी तक मेट्रो का परिचालन आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले भारत सरकार के इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर जनरल द्वारा अंतिम निरीक्षण किया गया था। इसकी रिपोर्ट पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को सौंपा दी गई है। इसके बाद ही मेट्रो को दौड़ाकर ट्रायल रन करने का निर्णय लिया गया है। उनके द्वारा मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.