हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 16 -- पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित बिल्डिंग से संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर हुई छात्रा की मौत मामले में पुलिस सोमवार को सीन रिक्रिएट करेगी। बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छात्रा के वजन के बराबर का पुतला नीचे गिराकर जांच की जाएगी। यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि घटना वाले दिन क्या छात्रा को किसी ने धक्का दिया था अथवा उसने खुद छलांग लगाई थी। एसपी पश्चिम भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में हिरासत में लिए गए आरोपितों का भी कोई रोल अब तक सामने नहीं आया है। लिहाजा किन परिस्थितियों में छात्रा गिरी इसको लेकर फिलहाल कई पहलुओं से जांच की जा रही है। हरिनगर स्थित सुमित्रा हाइट्स अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल की छत से गिरकर 16 वर्षीय 12व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.