पटना, मार्च 31 -- बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ है। पटना में पुलिस पर हमला कर गांव वालों ने अपराधी को भी छुड़ा लिया। पटना से सटे धनरुआ के कादिरगंज के पांडेय बिगहा में शनिवार की रात एक फरार आरोपित को गिरफ्तार कर ले जा रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें दारोगा रवीश कुमार, गृह रक्षक हिमांशु कुमार और धर्मेन्द्र कुमार घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी कर आरोपित कौलेश कुमार उर्फ अमित को छुड़ा लिया। इस मामले में पुलिस ने खुद के बयान पर 11 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कादिरगंज थाने की पुलिस सादे लिबास में पांडेय बिगहा गांव पहुंच फरार आरोपित कौलेश कुमार को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। तभी गांव की महिलाओं ने चोर-चोर का शोर मचा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.