सीतामढ़ी, दिसम्बर 12 -- सीतामढ़ी,। 20वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर गुरुवार से आरंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 11 से 13 दिसंबरतक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 20वीं वाहिनी के कमांडेंट जीसी पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न की जा रही है। प्रतियोगिता में सीमांत मुख्यालय तेजपुर, रानीखेत, गुवाहाटी, पटना, लखनऊ एवं सिलीगुड़ी के अंतर्गत आने वाली विभिन्न वाहिनियों से कुल 74 खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें प्रथम मुकाबला सीमांत मुख्यालय रानीखेत बनाम सीमांत मुख्यालय पटना के बीच हुआ। जिसमें सीमांत मुख्यालय पटना विजेता बना। वहीं सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी बनाम सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी के बीच में हुए मुकाबले में सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी विजेता बनी। सीमांत मुख्यालय रानीखेत बनाम सीमांत मुख्यालय लखनऊ के बीच हुए मुकाबले में सीमा...