मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने सिवाईपट्टी थाना के हरपाली गांव में छापेमारी कर पटना नंबर की बोलेरो से भारी मात्रा में टेट्रा पैक शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिला के हैदरगंज थाना के लछीपुर निवासी श्रवण कुमार और सिवाईपट्टी थाना के हरपाली निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों तस्कर आपस में जीजा-साला हैं। बोलेरो की तलाशी लेने पर बैकलाइट, सीट, दोनों गेट और इंजन के नीचे बने सात से आठ बॉक्स से कुल 682 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद हुई। उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह का कहना है कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। धंधेबाजों ने पूछताछ के दौरान बताया कि पटना से सेकेंड हैंड कार खरीदी और यूपी के सलेमपुर ले जाकर शराब तस्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.