शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- डीएम व एसपी ने महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर सोमवार को पटना देवकली दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पर बने शिव मंदिर का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला स्थल व मंदिर प्रांगण से लेकर मंदिर परिसर तथा आने जाने के लिए मार्ग का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा मेले में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को दिशा निर्देश दिए। धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने महंत अखिलेश गिरी से मंदिर प्रांगण व मेला स्थल में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ जलाभिषेक, बैरिकेटिंग आदि के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि पटना देवकली दैत्य गुरु शुक्राचार्य का प्राचीन व पौराणिक स्थल है। यहां दैत्य गुरु शुक्राचार्य ने शिवजी की हजारों वर्ष घोर तपस्या की थी। शिव मंदिर पर जनपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.