पटना, फरवरी 15 -- संजय गांधी जैविक उद्यान में पहली बार 12 भेड़ियों ने जन्म लिया है। इस जानवर की प्रजाति को ग्रे वुल्फ के नाम से जाना जाता है। इन बच्चों को चार अलग-अलग मांओं ने जन्म दिया है। पटना जू में एक समय पर किसी भी वन्यजीवों की ओर से इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को जन्म दिए जाने की यह पहली घटना है। जू में पहली बार एक नर और एक मादा मैसूर जू से 2014 में लाया गया था। उसके बाद 2017 और 2018 में एक जोड़ा भेड़िया वेंडालूर जू से लाया गया था। अब जू में भेड़ियों की संख्या 20 हो गई है। किसी भी जू के संचालन में कंजर्वेशन ब्रीडिंग महत्वपूर्ण अंग होता है। यह चिड़ियाघर विलुप्तप्राय वन्यजीवों के एक्स सीटू कंजर्वेशन ब्रीडिंग के लिए प्रतिबद्ध है और भेड़िया के 12 बच्चों का जन्म एक्स सीटू कंजर्वेशन बीडिंग कार्यक्रम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। संजय गांधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.