पटना, जनवरी 7 -- पटना संजय गांधी जैविक उद्यान के लिए एक सोसायटी बनाई गई है। इसकी जानकारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने दी। इसका नाम संजय गांधी जैविक उद्यान प्रबंधन एवं विकास सोसायटी है। इस सोसायटी के निर्माण के बाद जू को बेहद फायद होगा। अब जू से आने वाला शुल्क सोसायटी में जमा होगा। सोसायटी के प्रमुख यह तय करेंगे कि रुपये को जैविक उद्यान में होने वाले किस विकास कार्य में खर्च करना है। सरकार से भी ज्यादा अनुदान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...