पटना, दिसम्बर 7 -- चिड़ियाखाना के गेट नंबर एक के पास रविवार को तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। इससे सरदार पटेल भवन से हनुमान मंदिर के आगे तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम का मुख्य कारण नेहरू पथ की दोनों लेन में वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा किया जाना था। शाम पांच बजे ट्रैफिक पुलिस की तब सक्रियता बढ़ी जब कुछ वीवीआईपी का इस रूट से आगमन हुआ। इसे लेकर लोग परेशान रहे। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण पटना जू में पर्यटकों की काफी भीड़ थी। कई पर्यटक अपने निजी वाहनों से जू के लिए पहुंचे हुए थे, जो नेहरू पथ की दोनों लेन में जहां-तहां वाहनों को खड़ा कर दिए। अन्य जिलों से स्कूली बच्चे परिभ्रमण के लिए बस से आए थे। ये बसें भी नेहरू पथ के किनारे खड़ी कर दी गयी थी। अपराह्न दो बजे से ही यहां जाम लगना शुरू हो गया था, जो पांच बजे के बाद भी जारी रह...