पटना, दिसम्बर 17 -- आधार बनवाने और सुधार के लिए आम लोगों को सुविधा मिले, इसके लिए डाकघरों के आधार सेवा केंद्रों में काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। पटना जीपीओ में दस और काउंटर बढ़ेंगे। इससे अब यहां कुल 20 काउंटर हो जाएंगे। वहीं बांकीपुर प्रधान डाक घर में अभी तीन काउंटर हैं, जिन्हें बढ़ाकर दस किया जाएगा। लोहियानगर प्रधान डाकघर में तीन काउंटर को पांच किया जाएगा। इसके अलावा राज्यभर के जिन डाकघरों के आधार सेवा केंद्र में एक या दो काउंटर है, उसकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यानी जहां पर एक है वहां पर दो और जहां पर दो काउंटर है वहां पर तीन काउंटर हो जाएंगे। इसके लिए डाकविभाग बिहार सर्किल ने डाक कर्मियों की सूची यूआईडीआई के पास भेजी है। सूची में शामिल डाक कर्मियों को यूआईडीआईए की ओर से ली जाने वाली परीक्षा को पास करना होगा। जो पास करेंगे उन्हें आधार से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.