पटना, फरवरी 21 -- पटना जीपीओ में सहायता केंद्र खुला, हर तरह की मिलेगी मदद - आधार नंबर के साथ खाता खुलवाने की मिलेगी पूरी जानकारी पटना, मुख्य संवाददाता। आम लोगों को पटना जीपीओ में आने के बाद किसी तरह की दिक्कतें ना हो, हर जानकारी आसानी से उपलब्ध हो, इसके लिए सहायता केंद्र (मेय आई हेल्प यू) बनाया गया है। अब पटना जीपीओ आने वाले लोगों कहां पर कौन सा काम होता है, ये पूछने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि अब हर जानकारी सहायता केंद्र से मिल जाएगी। इस संबंध में डिप्टी चीफ पोस्ट मास्टर विनय कुमार दूबे ने बताया कि हर दिन पांच हजार से अधिक लोग पटना जीपीओ में आते हैं। इसमें 50 फीसदी लोग राजधानी पटना के बाहर के होते हैं। उन्हें कहां पर किस काम का काउंटर है, कहां पर जाएं तो उनका काम आसानी से हो जाएगा। इसकी जानकारी देने के लिए कुछ भी नहीं था। इस कारण पटना जी...