पटना, जनवरी 5 -- पटना जिले की 320 पंचायतों में दो चरणों में किसान निबंधन और ई-केवाईसी के लिए शिविर लगेंगे। पहला चरण 6 से 9 जनवरी तक और दूसरा 16 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित हो रहा है। पंचायत के सरकार भवन और पंचायत कृषि कार्यालयों में आयोजित शिविर में मिशन मोड में किसानों का निबंधन और ई-केवाईसी कराने का निर्देश पटना जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर ने दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि निबंधन के लिए किसानों को अपने आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और जमीन के कागजात लेकर शिविर में आना होगा। शिविर में किसानों का निबंधन के साथ-साथ ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एक बार किसान आईडी मिलने के बाद किसानों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। योजनाओं का मिल सकेगा सीधा लाभ : निबंधन आईडी मिलने के बाद किसानों को कई योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। एक बार आईडी मिल...