पटना, जनवरी 19 -- वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को आरपीएफ ने इसकी धुन पटना जंक्शन पर बजाई। पटना के चार अलग-अलग जगहों पर भी धुन बजाई जाएगी। 21 जनवरी को बिहार म्यूजियम में, 23 जनवरी को विस स्थित शहीद स्मारक के पास, 24 जनवरी को बुद्ध स्मृति पार्क के समीप और 25 जनवरी को पाटलिपुत्र स्टेशन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन होगा। सोमवार को पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर हाजीपुर के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार एवं दानापुर के वरीय मंडल सुक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के निर्देशन में वन्दे मातरम् संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हाजीपुर आरपीएफ की बैंड पार्टी ने वन्दे मातरम् संगीत को बजा लोगों का मन मोह लिया। बैंड पार्टी टीम में 17 लोग शामिल थे। मौके पर स्टेशन डायरेक्टर अरुण कुमार, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त हरिकांत प्रसाद स...