पटना, दिसम्बर 7 -- पटना जंक्शन पर यात्रियों की जेब से मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में मीठापुर निवासी गौतम कुमार, शास्त्रीनगर के राजा कुमार और सहरसा निवासी विनोद कुमार शामिल हैं। इनके पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि चोरी किए गए मोबाइल कहां बेचे जाते थे। रेल पुलिस प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के पश्चिमी छोर पर गश्त कर रही थी। तभी तीन संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने खदेड़ कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तलाशी में उनके पास से तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल मिले, जो ट्रेनों में यात्रियों से चोरी किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.