हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 9 -- पटना जंक्शन के पास बननेवाला स्टेशन पटना मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन होगा। तीन तल वाले इस स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 66 हजार यात्री आवागमन करेंगे। यह इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। यहां से पटना मेट्रो कॉरिडोर वन और टू के सभी स्टेशनों के लिए मेट्रो मिलेगी। पटना मेट्रो स्टेशन का निर्माण बुद्धा पार्क के समीप से हो रहा है। इसका प्लेटफार्म पटना जंक्शन के पास बने पुल के नीचे तक होगा। पटना मेट्रो स्टेशन के लिए मिट्टी जांच और घेराबंदी का काम शुरू है। पहले लेयर यानी पहले तल पर टिकट काउंटर और प्लेटफार्म तक जाने के लिए जांच द्वार के साथ अन्य सुविधाएं रहेंगी। इसके अलावा दूसरे और तीसरे तल पर बनने वाले प्लेटफार्म तक जाने के लिए एस्केलेटर व लिफ्ट लगी होगी।दूसरे और तीसरे लेयर में बनेगा प्लेटफार्म पटना मेट्रो स्टेशन के दूसरे और तीसरे ...