पटना, सितम्बर 24 -- पटना कॉलेजिएट स्कूल में बुधवार को 'मेक इंडिया, आत्मनिर्भर भारत' पर कार्यक्रम हुआ। इसमें वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत बनाने पर विचार रखे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, जिला प्रशासन और उद्योग विभाग के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में 11वीं के पांच छात्र-छात्राओं ने प्रमुख स्थान हासिल किए। राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. जय नारायण दुबे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एक क्रांति है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्राचार्य अफजल सआदत हुसैन के मार्गदर्शन में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.