पटना, जनवरी 1 -- ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने पटना शहरी क्षेत्र के 257 स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। इसमें पीएमसीएच, एनएमसीएच, पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र बस स्टैंड, दानापुर स्टेशन, खगौल रोड, सचिवालय आदि जैसे स्थल शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अबतक गरीब आश्रयहीन लोगों के बीच 3510 कंबल बांटे गए हैं। वहीं 26 स्थानों पर नगर निगम द्वारा तैयार रैन बसेरा में अबतक 14 हजार 161 लोग आश्रय ले चुके हैं। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा है कि आपात स्थिति में लोग टोल फ्री नंबर 1070 या स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.