पटना, अक्टूबर 24 -- पटना शहरी क्षेत्र के 11 घाटों पर इस बार छठ व्रती अर्घ्य नहीं दे पाएंगे। घाटों पर जलस्तर की स्थिति, कटाव और अन्य कारणों से सतर्कतावश यहां इस बार छठ में अर्घ्य देने की इजाजत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने छह घाटों कंटाही घाट, राजापुर पुल घाट, पहलवान घाट, बांस घाट, बुद्धा घाट और नया पंचमुखी चौराहा घाट को खतरनाक घाट की सूची में डाला है। इसके अलावा टीएन बनर्जी घाट, मिश्री घाट, जजेज घाट, अदालत घाट और गुलबी घाट को भी अनुपयुक्त घाट की श्रेणी में डाला गया है। इन घाटों को लाल कपड़े से घेर दिया गया है और व्रतियों से अपील की गई है कि वे आसपास के सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य देने पहुंचे। पटना जिले में गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के लगभग 550 घाटों पर छठव्रतियों द्वारा छठ किया जाएगा। इसके अलावा पार्क और तालाबों में भी छठव्रतियों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.