हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 22 -- पटना के छात्रवासों में पुलिस की रेड से बुधवार को हड़कंप मच गया। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित दो हॉस्टल के छात्रों के बीच मंगलवार रात मारपीट व बमबाजी के बाद बुधवार को पटना पुलिस टीम ने हॉस्टलों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान हथुआ हॉस्टल से काफी मात्रा में सुतली बम और बम बनाने की सामाग्री बरामद की गयी। मौके पर पुलिस ने सात छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि पीरबहोर और सुल्तनगंज थाना क्षेत्र में स्थित पटना विवि के जैक्सन हॉस्टल, सीवीरमण हॉस्टल, रामानुजन हॉस्टल व हथुआ हॉस्टल में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान हथुआ हॉस्टल से 40 सुतली बम, माचिस, छोटा कील,सुतली, पेट्रोल समेत बम बनाने की अन्य सामग्री भारी मात्रा में बरामद की गयी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही सौरभ कुमार, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.