हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 4 -- बिहार में नीट छात्रा हत्याकांड के बाद पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। चित्रगुप्त नगर स्थित इस हॉस्टल के संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी। बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की पिछले महीने संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजन ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया। पहले एसआईटी ने मामले की जांच की, फिर विवाद बढ़ने पर इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। डीजीपी विनय कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चित्रगुप्त नगर के हॉस्टल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। गर्ल्स हॉस्टल का लाइसेंस भी रद्द कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हॉस्टल प्रशासन ने पुलिस को सही समय पर सूचना नहीं दी। हॉस्टल प्रशासन की जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.