बगहा, मार्च 18 -- कोरोना के समय में बेतिया रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सवारी गाड़ियों को बंद कर देने से दैनिक यात्रियों को आर्थिक-शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ती है। इन यात्रियों को भेड़-बकरियों की तरह मुजफ्फरपुर व पटना की यात्रा करनी पड़ रही है। बस से जाने पर उन्हें चार गुना अधिक खर्च किराये के रूप में वहन करना पड़ रहा है। गोरखपुर के लिए बेतिया से ट्रेन बंद हो जाने के कारण डेली पैसेंजरों को नरकटियागंज जाना पड़ रहा है। वाहन स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही पार्किंग वाले वसूली करने लगते हैं। रंजीत शर्मा, गोविंद कुमार, पारसनाथ पांडेय आदि ने बताया कि बेतिया रेलवे स्टेशन से लोकल और दूर दराज की यात्रा करने वाले यात्रियों से प्रतिदिन 4 हजार से लेकर 5 हजार तक टिकट की बिक्री होती है। जिला मुख्यालय से पटना जाने के लिए मात्र एक ट्रेन है। यह सुबह 4.59 बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.