नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली से पटना के लिए उड़े विमान में तकनीकी खराबी की वजह से इसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर दोबारा उतारा गया। आसमान में पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली में लैंड कराने का फैसला किया गया। यात्रियों और एयरपोर्ट प्रबंधन ने तब राहत की सांस ली जब विमान ने सुरक्षित लैडिंग की। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विमान संख्या SG 497 ने दिल्ली से सुबह 9.41 पर उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ देर बाद पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ। पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना देते हुए बोइंग 737-8A विमान को दोबारा एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति मांगी। विमान को आनन-फानन में लैंड कराया गया। एयरपोर्ट पर लैडिंग के बाद विमान की गहनता से जांच की जा रही है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.