संवाद सूत्र, अक्टूबर 4 -- बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक रेल अफसर की मौत हो गई। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर डिप्टी चीफ कंट्रोलर विजय कुमार सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शुक्रवार शाम जोगबनी- दानापुर इंटरसिटी पर चढ़ने के दौरान वह गिर गए। 43 साल के विजय कुमार सिंह पटना में अनीसाबाद के शिवपुरी स्थित आनंद द्वारिका हेरिटेज अपार्टमेंट में रहते थे। विजय कुमार सिंह ड्यूटी के बाद पटना स्थित अपने घर आने के लिए ट्रेन पर सवार हो रहे थे, तभी हादसा हुआ। वह सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के परिचालन विभाग के कंट्रोल कार्यालय में डिप्टी चीफ कंट्रोलर के पद पर पदस्थापित थे। विजय मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने के दूबहा निवासी स्व. राजदेव सिंह के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही शव को देखने और उसकी पहचान करने के लिए दर्जनों लोग एकत्र हो गए। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.