रांची, मार्च 6 -- रांची। पटना के रहने वाले अधिराज कनिष्क से तीन लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोप रांची के अरगोड़ा निवासी अविनाश दुबे पर लगा है। इस संबंध में अधिराज कनिष्क ने एयरपोर्ट थाने में अविनाश दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिराज ने आवेदन में कहा कि न्यू एजी कॉलोनी निवासी अविनाश ने उनसे फरवरी 2022 में तीन लाख रुपए कर्ज लिया था। तीन माह में वापस लौटाने का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी आरोपी ने राशि वापस नहीं की। दबाव बनाने के बाद आरोपी ने तीन चेक दिया और वह बाउंस कर गया। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...