पटना, जनवरी 22 -- बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी में एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गोली मारी है। इस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य घायल हो गया है। बदमाश का नाम परमानंद यादव बताया जा रहा है। बताया जाता है कि परमानंद यादव तीन दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। परमानंद यादव बिहार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अहम हैंडलर बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परमानंद यादव यहां अपने आका के लिए काम करता था और गैंग की गतिविधियों को संचालित करता था। परमानंद यादव के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार की देर रात मसौढ़ी में यह एनकाउंटर हुआ है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मसौढ़ी थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.