रांची, मई 29 -- रांची, संवाददाता। पटना के पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में अब झारखंड के राज्यकर्मियों का कैशलेस इलाज होगा। झारखंड राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्यभर के कर्मचारी, पेंशनर और वकीलों का मुफ्त में इलाज हो सकेगा। अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए 5 लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। गंभीर बीमारी की स्थिति में 5 लाख का अतिरिक्त चिकित्सा व्यय वहन किया जाएगा। हॉस्पिटल के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल, पटना में झारखंड राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 5 लाख तक के कैशलेस इलाज के अलावा जरूरत के हिसाब से इलाज में अन्य खर्च का वहन भी अस्पताल मुफ्त में करेगा। गंभीर बीमारियों की स्थिति में 10 लाख रुपए तक की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल इनका होगा नि:शुल्क उपाचार झारखंड के सभी सेवाओं के कर्मी, विधानसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.