हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 2 -- पटना में पानी के जहाज की मरम्मत होगी। इसके लिए राजधानी पटना में गंगा नदी के किनारे दीघा में 300 करोड़ रुपये की लागत से जहाज मरम्मत केंद्र बनेगा। केंद्रीय बजट में हुई घोषणा के बाद इसका मार्ग प्रशास्त हो गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने दीघा में कुर्जी के सामने गंगा किनारे पांच एकड़ जमीन भी आवंटित कर दी है। इसके बनने से जलमार्ग से माल ढुलाई और पर्यटन के उद्देश्य चलने वाले जहाजों की संख्या बढ़ेगी। जलमार्ग से माल ढुलाई होने के कारण परिवहन लागत भी कम आएगी।दूरदराज से भी जहाज यहां मरम्मत के लिए पहुंचेंगे अभी जहाजों की मरम्मत के लिए उसे कोलकाता या वाराणसी ले जाना पड़ता है। पटना में सुविधा उपलब्ध होने के बाद यहीं जहाजों की मरम्मत होगी। पटना और आसपास गंगा नदी में चलने वाले जहाजों की ही मरम्मत नहीं होगी, बल्कि दूरदरा...