मसौढ़ी, जून 4 -- बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी उपकारा में बंदियों की पार्टी का वीडियो वायरल मामले में केस दर्ज होगा। मसौढ़ी उपकारा के उपाधीक्षक सह जेलर ने वायरल वीडियो में आरोपित उन छह बंदियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन मसौढ़ी थाना को भेजा है। आरोपित छह बंदियों में दीपक कुमार उर्फ भोगी, मो. इमाम, विपिन कुमार, गोलू कुमार उर्फ गोलू यादव, अजीत कुमार एवं बोतल कुमार उर्फ बबलू कुमार शामिल हैं। इन पर सुरक्षा व्यवस्था को भंग करने और जेल की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर मसौढ़ी उपकारा में शराब और गांजा पार्टी का वीडियो वायरल मामले में जांच तेज कर दी गई है। मंगलवार को मसौढ़ी उपकारा में बेऊर जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा इस मामले की जांच करने पहुंचे। सूत्रों की मानें तो मसौढ़ी जेल प्रशासन की ओर से उन्हें जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.