हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 9 -- पटना के जेपी गंगा पथ पर 22 और 23 अप्रैल को एयर शो होगा। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का पटना में यह ऐतिहासिक प्रदर्शन बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती (शौर्य दिवस) पर हो रहा है। इसमें नौ जेट विमान हिस्सा लेंगे। इस मौके पर राष्ट्रभक्ति, शौर्य और विज्ञान का अद्भुत संगम होगा। सुबह सवा 10 से सवा 12 बजे तक जेपी सेतु और गांधी सेतु के बीच यह करतब दिखाया जाएगा। कैबिनेट सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित सूर्य किरण एरोबेटिक टीम पहली बार भव्य एरोबेटिक प्रदर्शन का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, सैन्य शक्ति और युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 22 अप्रैल को यह आयोजन स्कूलों और कॉलेजों के विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.