नई दिल्ली, जनवरी 19 -- बिहार की राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा के कथित रेप और हत्या के बाद ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि पटना के परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में भी बीते 6 जनवरी को एक 15 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत हुई थी। इस पर भी परिजन ने साजिश के आरोप लगाए थे। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी समृद्धि यात्रा स्थगित करने की मांग भी कर दी है। सारण से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्या ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मुख्यमंत्री जी, यात्रा स्थगित करिए, आंखें खोलिए और देखिए कि कैसे आपके शासन में लगभग रोज बेटियां बलात्कारियों की शिकार बन रही हैं, कैसे राजधानी पटना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.