स्वाति आनंद, जून 16 -- अक्सर आपने समाचारों में देखा और सुना होगा कि गाड़ी पुल से गिरी और नदी या पानी में डूब गई। यहां तक कि बारिश में भी कार डूब जा रही है। सवारियों की मौत हो जा रही है। गाड़ी पानी में गिरे लेकिन उसमें बैठे लोगों की जान बच जाए, इस पर पटना के एक स्कूली छात्र ने प्रोटोटाइप मॉडल बनाया है। केंद्रीय विद्यालय खगौल के दसवीं के छात्र (जब आइडिया दिया तब नौवीं में थे) मास्टर अथर्व ने गाड़ियों के डूबने की समस्या के समाधान के रूप में 'फ्लड सेफ्टी कार' नाम से एक प्रोटोटाइप मॉडल तैयार किया है। गाड़ी में एयर बैलून का इस्तेमाल किया गया है, जो एयर पंप की मदद से फूल जाएगा। गाड़ी पानी में गिरते ही एयर बैलून खुद खुल जाएगा और गाड़ी पानी में तैरने लगेगी। अथर्व को प्रोटोटाइप मॉडल विकसित करने का विचार तब आया, जब उसने एक गाड़ी को डूबते हुए देखा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.