आरा, दिसम्बर 16 -- माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में उदवंतनगर की टीम ने 30 रन से पटना को हरा लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। फाइनल मैच का उद्घाटन चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान के निदेशक डॉ राणा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे संस्थान में महिला और एससी-एसटी के जो छात्र हैं, उनको 90 प्रतिशत स्कॉलरशिप मिलता है। प्रशिक्षु आईएएस अदील मोहसिन ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को ऐसा अवसर उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करता है। वन प्रमंडल अधिकारी प्रद्युम्न गौरव ने कहा कि नई आशा लंबे समय से वंचित समाज को आवाज दे रहा है। बिहार पुल निर्माण निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि खुशी हो रही है कि इस ...