पटना, फरवरी 4 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राज्यसभा में बिहार की राजधानी पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र किए जाने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में पाटलिपुत्र मौर्य साम्राज्य की राजधानी थी और यह नगर भारत के स्वर्णिम इतिहास, संस्कृति एवं राजनीतिक वैभव का प्रतीक रहा है। पाटलिपुत्र का नाम लेते ही देशवासियों के भीतर गर्व की भावना उत्पन्न होती है और यह हमारी महान विरासत की याद दिलाता है। अतीत के महान पड़ावों और पूर्वजों के योगदान को स्मरण करने से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और विकसित भारत की यात्रा को गति मिलती है। इसी भावना के अनुरूप पटना का नाम पुनः पाटलिपुत्र किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौर्य काल के समय भारत की सीमाएं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.