पटना, जनवरी 27 -- एसटीएफ ने धनरूआ से पटना जिला के टॉप-10 अपराधी रवि राय उर्फ रविशंकर कुमार सहित तीन को गिरफ्तार किया है। अन्य की पहचान दीपक कुमार और जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सभी धनरूआ के रहने वाले हैं। उनपर अलग-अलग थानों में हत्या व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। रवि राय धनरूआ में नीरज के अलावा मसौढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपित था और फरार चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधियों का गिरोह जेल में बंद आका के निर्देश पर वारदात करता था। भूमि विवाद एवं आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी एवं हत्या की घटना को अंजाम देते थे। रवि राय ने वर्ष 2025 में दिन-दहाड़े मसौढ़ी-जहानाबाद रोड पर प्रापर्टी डीलर मुकेश उर्फ छोटन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कई आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.