बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- पटना और भागलपुर के बाद नालंदा में सबडर्मल इंप्लांट सेवा शुरू सदर अस्पताल में 2 दिनों में 6 का किया गया सबडर्मल इंप्लांट दो दिवसीय गर्भ निरोधक साधन सबडर्मल इंप्लांट का 12 चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भी शुरू होगी यह सेवा फोटो : सदर डॉक्टर: सदर अस्पताल में शुक्रवार को प्रशिक्षण में शामिल चिकित्सक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। पटना और भागलपुर के बाद नालंदा में सबडर्मल इंप्लांट सेवा शुरू हो गई। सदर अस्पताल में दो दिनों में छह महिलाओं में गर्भ निरोधक सबडर्मल इंप्लांट किया गया। सदर अस्पताल में शुक्रवार को दो दिवसीय गर्भ निरोधक साधन सबडर्मल इंप्लांट का 12 चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया। पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भी यह सेवा जल्द शुरू होगी। इस प्रशिक्षण पावापुरी मेडिकल कॉलेज के पांच और सदर अस्पता...